Search
Close this search box.

गंगा घाट पर गोताखोर और नाविक की सक्रियता से बची दर्शनार्थी की जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर : अयोध्या से विंध्याचल आए दर्शनार्थी गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते डूबने लगे। यह देख गंगा घाट पर ड्यूटीरत गोताखोर साजन, नाविक रामलाल और धर्मेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए नाव को उल्टा ही ढकेल कर श्रद्धालु को अपने स्टीमर के पुछल्ले को पकड़वा दिया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। श्रद्धालु ने गोताखोर और नाविकों को साधुवाद दिया और मां के दर्शन के लिए चले गए।

गोताखोरों और नाविकों की सक्रियता ने एक बड़ी घटना होने से बचाया तो वहीं एक परिवार को रोने बिलखने से भी बचाया तथा मेले की पूरी तैयारी पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगने दिया। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए गोताखोर भी बड़ी चुस्ती और सक्रीयता के साथ लगे हुए है।

Leave a Comment

और पढ़ें