नई दिल्ली। आजादी के बाद पहली बार मिजोरम को रेल सेवा का तोहफा मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया।
राजधानी आइजोल के सायरंग रेलवे स्टेशन पर यह ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ। यह वहीं जगह है जहाँ पहली बार रेल पहुंची है। लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी से वंचित मिजोरम के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है।
सरकार का कहना है कि यह कदम देश के हर कोने तक विकास पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल पूर्वोत्तर के लोगों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
गौरतलब है कि मिजोरम में रेल लाइन पहुँचने का सपना पिछले 78 सालों से अधूरा था, जिसे अब जाकर पूरा हुआ है।







