Search
Close this search box.

वाराणसी में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा गंगा का जलस्तर, लोगों ने ली राहत की सांस

वाराणसी: शहर में गंगा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 70.5 मीटर दर्ज किया गया।

हालांकि, मणिकर्णिका घाट पर अभी भी शवों का दाह संस्कार छत पर ही किया जा रहा है। इसके अलावा, 84 घाटों का संपर्क टूटा हुआ है, जिससे नदी किनारे स्थित गतिविधियों पर असर पड़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें