Search
Close this search box.

वाराणसी: उमरहा गांव में दंपति पर हमला, महिला के दांत टूटे – CCTV में कैद हुई घटना

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा गांव में दंपति के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित विशाल मिश्र ने बताया कि चार लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा की भी पिटाई की। हमले में प्रीति मिश्रा के दांत टूट गए।

पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें