Search
Close this search box.

गाजीपुर: लाखों रुपए मूल्य के चोरी के तार सहित चार गिरफ्तार

गाजीपुर: थाना खानपुर पुलिस टीम ने चोरी के तांबे और एल्युमिनियम के तारों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर के थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक कमल भूषण राय की अगुवाई में आज चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बहेरी डगरा के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 बोलेरो वाहन (WB 40 AM 5600 और WB 40 AK 7205) में सवार चार अभियुक्त पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. चन्दन, पुत्र स्व. बाकेलाल
  2. रामसकल, पुत्र स्व. बाकेलाल
  3. संजय, पुत्र स्व. पन्नालाल
  4. पंकज, पुत्र स्व. बाकेलाल

उनके पास से चोरी के 213.5 किलो तांबे और 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 224/25, धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें