Search
Close this search box.

रायबरेली: फोन नहीं उठाने के शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को लगाई कॉल, सीडीओ-डीएफओ ने उठाया ही नहीं फोन, वीडियो वायरल

रायबरेली। जिले में अफसरों की मनमानी का नजारा को सबके सामने देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पत्रकारों के सामने अधिकारियों को फोन मिलाकर रियल्टी चेक किया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सीडीओ और डीएफओ दोनों ने उनका भी फोन रिसीव नहीं किया।

मामला उस समय चर्चा में आया जब हाल ही में डीएम रायबरेली पर आरोप लगा कि उन्होंने शिवपाल यादव का फोन रिसीव नहीं किया। इसी मुद्दे पर जब मंत्री राकेश सचान से सवाल किया गया तो उन्होंने मौके पर ही जांच करने का मन बनाया और पत्रकारों के सामने सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया।

लेकिन अधिकारियों का रवैया ऐसा रहा कि उन्होंने मंत्री की कॉल तक नहीं उठाई। यह वाकया देखते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और मामला चर्चा का विषय बन गया।

Leave a Comment

और पढ़ें