Search
Close this search box.

Varanasi: बच्चों ने यू-ट्यूब देखकर बना दी माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा, लोगों को कर रही मंत्रमुग्ध

Varanasi: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी की नवरात्रि भी खास होती है। यहां मिनी बंगाल भी बसता है। वाराणसी के दो बच्चों ने यू-ट्यूब देखकर देवी की भव्य प्रतिमा तैयार कर दी। बच्चों की कलाकारी सभी को मंत्रमुग्ध कर रही है। हर कोई उनकी प्रतिमा की सराहना कर रहा है। 

इस समय सोशल मीडिया का समय चल रहा है। बच्चे भी सोशल मीडिया देखकर सिर्फ गलत कार्य ही नहीं, अच्छे कार्य भी करते हैं। कुछ ऐसे ही बानगी छित्तुपुर क्षेत्र में देखने को मिली। बता दें कि मूर्तिकार गुथी हुई मिट्टी से प्रतिमा को आकार देते हैं। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जिनकी कलाकारी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

Leave a Comment

और पढ़ें