Search
Close this search box.

Varanasi: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जांच में निकली एचआईवी पॉजिटिव

Varanasi: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराने के बाद जांच हुई तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकली। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से लेबर रूम और उपकरणों को सैनिटाइज कर सील करवाया गया।

डॉ. एसके शाही प्रभारी एमसीएच विंग ने बताया की महिला एमसीएच विंग में भर्ती है। प्रोटोकॉल के साथ उसका इलाज किया जा रहा है। अब सैनिटाइजेशन के प्रोटोकॉल के बाद लेबर रूम में डिलीवरी होगी। 50 बेड वाले एमसीएच विंग में शनिवार देर शाम 102 नंबर की एंबुलेंस से 24 साल की महिला आई। 

एंबुलेंस चालक एमसीएच विंग के गेट के पास उसे उतारकर चला गया। महिला ने इससे पहले हरहुआ के स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया था। वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को उसके संक्रमित होने की जानकारी थी।

Leave a Comment

और पढ़ें