हिंडाल्को: शनिवार की रात हिन्दाल्को कॉलोनी के क्वार्टर संख्या I-3 के समीप माता रानी का भव्य जागरण बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए और माता रानी के भजनों में लीन होकर पूरी रात भक्ति रस का आनंद लिया।

इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन भारद्वाज सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य भूमिका सुशील जौहरी और उनकी टीम की रही। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

जागरण के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ‘जय माता दी’ के गगनभेदी उद्घोष ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
ब्यूरोचीफ- जूही खान









