Search
Close this search box.

Varanasi: बरेका में दशहरा पर जलेगा 75 फीट का लंकेश, मुस्लिम परिवार चार पीढ़ियों बना रहा पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: महापर्व दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बरेका में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन पुतलों को बनाने का कार्य शमशाद का परिवार कर रहा है, जो चार पीढ़ियों से दशहरे के पुतले तैयार करने की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।

शमशाद और उनका परिवार दशहरा से पहले इस काम में जुट जाता है। इस बार वे पूर्वांचल का सबसे बड़ा, 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में उनके परिवार के 12 सदस्य, जिसमें बेटे, भाई और महिलाएं शामिल हैं, दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

शमशाद ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत उनके नाना ने की थी। उनका परिवार आज भी इसे निभा रहा है। डेढ़ महीने पहले से ही परिवार इस काम में जुट जाता है, ताकि दशहरे के दिन रावण का पुतला तैयार हो सके।

खास बात यह है कि शमशाद का परिवार वाराणसी में प्रमुख स्थानों पर जलाए जाने वाले सभी रावण के पुतलों को तैयार करता है। इनमें बीएलडब्ल्यू के रामलीला मैदान, रामनगर, लंका, मलदहिया, और फुलवरिया जैसे स्थान शामिल हैं।

शमशाद और उनके परिवार द्वारा तैयार किए गए पुतले दशहरे के उत्सव में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं, जो काशी की विविधता और सांस्कृतिक समन्वय को दर्शाते हैं।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें