Search
Close this search box.

सोनभद्र: एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने किया विंध्य क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र।अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश, डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार (IPS) ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वाहिनी पहुंचकर प्रशिक्षण एवं संसाधनों की गहन समीक्षा की।

वाहिनी आगमन पर सबसे पहले सेनानायक ने उन्हें गेस्ट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एडीजी ने आरटीसी के आउटडोर प्रशिक्षण, रिक्रूट आरक्षियों की क्लास रूम गतिविधियों, कंप्यूटर कक्ष, जवानों एवं प्रशिक्षुओं के बैरक, मेस तथा अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस मॉर्डन स्कूल, विभिन्न शाखाओं और अभिलेखों का अवलोकन भी किया। एडीजी ने प्रशिक्षुओं के लिए बनाए गए नवनिर्मित क्लास रूम का उद्घाटन किया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के पश्चात एडीजी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं का सम्मेलन लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर वाहिनी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह पटेल समेत वाहिनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- बसंत कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें