गाजीपुर। विधायक अब्बास अंसारी गुरुवार को गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में एक पुराने मुकदमे के संबंध में पेश हुए। यह मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें एक व्यापारी नेता ने सदर कोतवाली में विधायक पर जमीन जबरन हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
अब्बास अंसारी की पेशी के मद्देनज़र कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की और पूरे क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखी।
सुनवाई के दौरान विधायक अब्बास अंसारी अदालत में मौजूद रहे। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली तारीख 4 नवंबर 2025 निर्धारित की है।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव










