Search
Close this search box.

किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। शहीद इंटर कॉलेज, जखनियां में “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” के तहत व्यापारी सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि “देश में ‘वन नेशन वन टैक्स’ की व्यवस्था केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार में संभव हो पाई है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक जर्मनी को पछाड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने मातृशक्ति को 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी घटाने से आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि “भारत आज विकासशील नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि जिले में विकास कार्य विपक्षी सांसद या विधायक के बिना भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि “जो लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई अधिकारी हो या कानून का दुरुपयोग करने वाला व्यक्ति।”

उन्होंने बताया कि वे दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं, बाकी समय कार्यकर्ताओं और संगठन के लिए समर्पित करते हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान अजीत सिंह, रामधार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, चंदन सिंह, उमाशंकर यादव, सत्येंद्र राम, विजय गुप्ता उर्फ डब्लू, सर्वानंद सिंह (झुंना), अनिल कुमार पांडेय, अशोक गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र भारद्वाज, अशोक चौहान, प्रदीप सिंह, अशोक जायसवाल, तेजू सिंह, राजू वर्मा, गोपाल गुप्ता, सोनू पांडे, सुदामा यादव, यशवंत वर्मा, अजय बरनवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें