गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां और ब्यूटी पार्लर संचालिका पर 16 साल के किशोर को भगाने का आरोप लगा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के पड़ोस में 16 वर्षीय किशोर रहता था। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, जिसके बाद उन्होंने फोन नंबर एक्सचेंज किए। धीरे-धीरे उनकी नज़दीकियाँ बढ़ीं और रिश्ता अफेयर में बदल गया।
इस घटना के बाद किशोर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला पर अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, महिला के परिजन और बच्चे भी इस घटना से हैरान और परेशान हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तुरंत जांच शुरू कर दी है। साथ ही, फरार जोड़े की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
यह पूरा मामला गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोनों के जल्द बरामद होने की उम्मीद है।