Search
Close this search box.

गाजीपुर: भीमापार पोखरा किनारे बने चेंजिंग रूम का जिपं अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

गाजीपुर। भीमापार क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित पोखरे पर बने चेंजिंग रूम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। यह चेंजिंग रूम छठ पर्व पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

ग्रामीणों की लंबे समय से मांग पर प्रधान प्रतिनिधि मुजीब अहमद ने इसका निर्माण कराया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान महिलाओं को कपड़े बदलने में असुविधा होती थी, इसलिए यह पहल की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य महिला सम्मान और स्वच्छता दोनों के लिए सराहनीय कदम है। उन्होंने आगे पोखरे के सुंदरीकरण का भी आश्वासन दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम में परवेज अंसारी, बद्रे आलम, हलीम अंसारी, सतीश चंद्र बोस, डॉ. बृजबाला सोनी, पिंटू प्रजापति, राधेश्याम मद्धेशिया, इस्लाम, हारून अंसारी, सलीम अंसारी, कृष्णा मोदनवाल, रघुवंश सिंह पप्पू, कृपाशंकर पांडेय, बरसाती राजभर, शमशेर, मोतीलाल विश्वकर्मा, मैनुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ -संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें