Search
Close this search box.

गाजीपुर: कासिमाबाद में छठ पर्व पर पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के गेहुड़ी गांव में छठ पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पोखरे में पूजा स्थल की सजावट का काम चल रहा था। इसी बीच 35 वर्षीय सुभाष चंद्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही कासिमाबाद थानाध्यक्ष नंदकुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर रात तक खोजबीन जारी रही।

सुभाष की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार में पत्नी रीना देवी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, सुभाष मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। छठ पर्व की खुशियाँ एक पल में गम में बदल गईं।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें