Search
Close this search box.

गाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ पर मुकदमा दर्ज, छह लोग आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद भाजपा नेता और पूर्व छात्रनेता राजेश राय ‘बागी’ सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता सुमन गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्षी उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने की घटना हुई।

सुमन का कहना है कि भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने सुमन गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजेश राय पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। अब फिर से उन पर गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें