Search
Close this search box.

बलिया: बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बैरिया पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन से भिन्न-भिन्न ब्रांड की कुल 270 पेटी (2350.8 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹16,75,200 बताई जा रही है।

कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 04 नवंबर 2025 को उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शोभाछपरा की ओर से तेजी से आती एक अशोक लीलैंड पिकअप (UP-60CT-2794) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए चौकी जयप्रकाश नगर को सूचना दी।

उपनिरीक्षक मयंक कुमार की टीम ने गोवर्धन पर्वत मंदिर के पास वाहन को घेर लिया। इस दौरान पिकअप सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: चंदन सिंह यादव
पिता का नाम: बलिराम यादव
निवासी: ग्राम तपनी, पोस्ट जनऊपुर, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया
आयु: 32 वर्ष

भागे हुए व्यक्ति का नाम विकेश, निवासी खवासपुर, जिला भोजपुर (बिहार) बताया गया।

बरामदगी का विवरण

  1. रॉयल स्टेज व्हिस्की – 50 पेटी (कुल 600 बोतल, प्रत्येक 750ml) = 450 लीटर
  2. ऑफिसर्स चॉइस फ्रूटी – 220 पेटी (कुल 10,560 फ्रूटी, प्रत्येक 180ml) = 1900.8 लीटर
    कुल शराब: 2350.8 लीटर
    अनुमानित मूल्य: ₹16,75,200/-
    वाहन: अशोक लीलैंड पिकअप नं. UP-60CT-2794 (धारा 207 MV Act में सीज)

पूछताछ में खुलासा

अभियुक्त चंदन सिंह यादव ने बताया कि शराब को वेदांस केडिया (बलिया) से लोड कर बिहार ले जाने के लिए अमरजीत सिंह (सिताबदीयर, बैरिया) और विक्की सिंह के कहने पर जा रहा था। बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर लाभ को आपस में बांटने की योजना थी।

दर्ज मुकदमा

मु.अ.सं. 433/25, धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम, थाना बैरिया, जनपद बलिया

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

चंदन सिंह यादव

  • मु.अ.सं. 36/2023 धारा 147, 308, 323, 325, 504, 506, थाना गड़वार

अमरजीत सिंह

  • 8 मुकदमे दर्ज, जिनमें आबकारी अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराएँ शामिल हैं।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ.नि. श्याम प्रकाश मिश्र, चौकी चांददीयर
  2. उ.नि. मयंक कुमार, चौकी जयप्रकाश नगर
  3. हे.का. ओमप्रकाश, चौकी जयप्रकाश नगर
  4. का. विजय कुमार यादव, चौकी जयप्रकाश नगर
  5. का. विनयम विश्वकर्मा, चौकी चांददीयर

थाना बैरिया पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम की इस सफलता पर अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त की है और इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें