Search
Close this search box.

बलिया: प्राचीन दुर्गा मंदिर में आज मनेगी देव दीपावली, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा मंदिर परिसर

बलिया। नगरा क्षेत्र स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 21,000 दीपों की मनमोहक रोशनी से आलोकित होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार, देव दीपावली का शुभारंभ शाम को माता रानी के दरबार में दीपदान कार्यक्रम के साथ होगा। इसके पश्चात पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के उपरांत पूरा मंदिर परिसर दीपमालाओं से जगमगा उठेगा।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से लोग इस दिव्य आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है, और श्रद्धालु माता रानी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें