Search
Close this search box.

बलिया: परिवहन मंत्री स्वतंत्रता सेनानी के अंतिम संस्कार में हुए शामिल, कहा- जनपद के लिए यह एक अपूरणीय क्षति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पाण्डेय का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गड़वार थाना क्षेत्र के नारायन पाली गांव पहुंचकर स्वर्गीय सेनानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री ने सेनानी के पुत्र अखिलेश पाण्डेय सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि “जिले ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है, यह एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं।”

राम विचार पाण्डेय ने महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन 1942’ में सक्रिय रूप से भाग लिया था। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ‘भोजपुरी रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

इसके अतिरिक्त, 9 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में सम्मानित किया था। मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ब्यूरोचीफ: अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें