Search
Close this search box.

गाजीपुर: जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से गोपालपुर की सड़क बनी दलदल, विकास कार्यों की खुल रही पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत बयां करती हुई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश और मौसम परिवर्तन के साथ अब संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनी यह सड़क अब दलदल का रूप ले चुकी है। सड़कों पर गंदा पानी भरे रहने के कारण महिलाओं और बच्चों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आवागमन के दौरान कई बार फिसलने और गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद और विधायक केवल चुनाव के समय दिखाई देते हैं, उसके बाद क्षेत्र की समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं आता। लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत या जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।

बेवसी की स्थिति में ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर सड़क से पानी निकालने का प्रयास किया। इस दौरान चंदू यादव, वीरेंद्र यादव, बृजेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, श्याम सुंदर यादव, संजय यादव, अलाउद्दीन, दीनानाथ यादव, विजय यादव, राकेश यादव, विजय बहादुर यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गांव में फैल रहे गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें