Search
Close this search box.

सोनभद्र: धनौरा गांव में बालू लदा टिपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में गुरुवार की सुबह एक बालू लदा टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टिपर बालू खाली करने जा रहा था, तभी सड़क के सकरा (संकीर्ण) होने और फिसलन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के साथ ही बालू सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध भी रहा।

सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और स्थिति को संभाला। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र संकरा और फिसलन भरा होने के कारण भारी वाहनों के गुजरने में अक्सर परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें