Search
Close this search box.

बलिया में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, दो युवक गंभीर

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार पांच युवक मंगलवार देर रात पार्टी मनाकर बांसडीह कस्बे से लौट रहे थे। रास्ते में महुआ बाग के समीप अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे में सत्यम राजभर (18 वर्ष), विकास राजभर (20 वर्ष) और राजा राजभर (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक राजभर (19 वर्ष) और अनीश राजभर (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी युवक रामपुर कला और दिवाकलपुर गांव के निवासी थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है

Leave a Comment

और पढ़ें