Search
Close this search box.

गाजीपुर: अवैध अस्पताल पर सीएमओ की बड़ी कार्रवाई, जलालाबाद खुर्द का नर्सिंग होम सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद हरदासपुर खुर्द में बिना पंजीकरण संचालित एक अवैध अस्पताल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गाज़ीपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच में गंभीर अनियमितताएँ मिलने के बाद टीम ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

जांच के दौरान अस्पताल संचालक राजू मौर्य मौके से फरार पाया गया। कार्रवाई उस घटना के बाद तेज हुई, जिसमें बुधवार की सुबह इसी अस्पताल में नीलम कुमारी निवासी जलालाबाद खुर्द की बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के बाद हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया और संचालक से मुआवज़े की मांग की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर अंतिम संस्कार किया गया।

गुरुवार को जांच के लिए पहुँची सीएमओ टीम को अस्पताल पूरी तरह खाली मिला। टीम को अस्पताल का न कोई पंजीकरण, न कोई मान्यता दस्तावेज, न सही रिकॉर्ड, और न ही मानक उपकरण मिले।

जखनियां प्रभारी डॉक्टर प्रीतजन कुमार ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह अपंजीकृत पाया गया। संचालक मौके से फरार था। डॉक्टर प्रीतजन की तहरीर पर दुल्लहपुर थाने में राजू मौर्य निवासी नंदगंज पहाड़पुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।
सीएमओ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख़्ती का स्पष्ट संदेश दिया है।
रिपोर्ट – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें