मिर्जापुर: राजस्थान इंटर कॉलेज में 28 और 29 नवंबर 2025 को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा का 9वां मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्याम अवध प्रसाद (प्रांतीय संरक्षक, अनुसूचित जाति/जनजाति) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उदय भान, विशिष्ट अतिथि के रूप में मायाराम, अंशुमन, जय राम सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि अनिल राव, बृजेश कुमार गौतम, अरविंद कुमार, राम लोटन, आलोक उपस्थित रहे। स्वागताध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार कनौजिया और राजकुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षक महासभा के सदस्यों ने शैक्षिक मुद्दों, नीतियों और शिक्षकों के हितों पर चर्चा की। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग शामिल हुए।









