Search
Close this search box.

मिर्जापुर: भाजपा मंडल अहरौरा इकाई की महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न, केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल की ओर से महिला मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र एवं भाजपा जिला प्रभारी मिर्जापुर सरोज कुशवाहा का स्वागत सम्मेलन की संयोजिका वंदना अनमोल ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं की समाज में सहभागिता, आत्मनिर्भरता एवं नारी शक्ति मिशन की उपयोगिता पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और समाज के प्रति जागरूकता को देश की प्रगति का मजबूत आधार बताया।

कार्यक्रम का समापन श्वेता सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित संदेश बुकलेट आमजन तक पहुँचाने के लिए स्थानीय क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान भी चलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष आभा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, संयोजिका वंदना अनमोल, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद पटेल, नवीन कुमार, अमित शाह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन चंद्रकला देवी ने किया।

रिपोर्ट – अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें