Search
Close this search box.

वाराणसी: सिगरा शक्ति शिखा अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित शक्ति शिखा अपार्टमेंट में सोमवार देर रात पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, SOG-2 और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो फ्लैटों में छापेमारी कर 9 युवतियों और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों फ्लैट अरुण यादव (भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति) के नाम पर किराए पर लिए गए थे। पुलिस यह स्पष्ट कर रही है कि मामले की जांच दस्तावेज़ी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और किसी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सबूतों के बाद ही की जाएगी।

यूज्ड कंडोम, मोबाइल, रजिस्टर और डिजिटल डेटा जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को फ्लैट से यूज्ड कंडोम, कुछ आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, डिज़िटल डेटा, रजिस्टर बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, कई युवतियां बाहरी जिलों से बुलाई गई थीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानों और व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

फ्लैट मालिकाना हक और किरायेदारी की जांच

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से फ्लैट में संदिग्ध आवाजाही को लेकर चिंता जताई जा रही थी। पुलिस अब फ्लैट के रजिस्ट्रेशन, किरायेदारी अनुबंध, संबंधित दस्तावेज़ की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फ्लैट कैसे और किसे किराए पर दिया गया था।

राजनीतिक हलचल भी तेज

पुलिस कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना है, क्योंकि फ्लैट का संबंध शालिनी यादव के परिवार से जुड़ा है।
शालिनी यादव पहले कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी और बाद में सपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से चल रही थी निगरानी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस कई दिनों से इस फ्लैट की गतिविधियों पर गोपनीय रूप से नजर रखे हुई थी। जब पर्याप्त सूचना मिली, तब देर रात टीम ने अचानक छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

Leave a Comment

और पढ़ें