मॉस्को। भारत दौरे से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यूरोप युद्ध चाहता है, तो रूस इसके लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें ऐसी शिकस्त मिलेगी कि शांति समझौते करने के लिए भी कोई नहीं बचेगा।
पुतिन ने अपने बयान में कहा “यदि आप युद्ध चाहते हो तो रूस तुम्हें शिकस्त देगा। यूरोपीय शक्तियों की हार इतनी पक्की और मुकम्मल होगी कि शांति समझौता करने के लिए भी कोई नहीं बचेगा।”
रूस-यूरोप संबंधों में लगातार बढ़ते तनाव के बीच पुतिन का यह बयान एक बड़े भू-राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह चेतावनी यूक्रेन युद्ध, NATO की बढ़ती दखलअंदाजी और यूरोपीय देशों की रूस विरोधी रणनीति पर सीधा वार है।
भारत दौरे से पहले दिए गए इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यूरोपीय देशों की ओर से अभी तक इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।









