Search
Close this search box.

Apple ने ‘संचार सारथी’ ऐप प्री-इंस्टॉल करने से किया इंकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से अनिवार्य रूप से ‘संचार सारथी’ ऐप को स्मार्टफोनों में जोड़ने के आदेश पर Apple और Android कंपनियों के बीच तकनीकी मतभेद सामने आ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार Apple अपने iOS प्लेटफॉर्म पर बाहरी एप्स को सिस्टम लेवल पर जबरन जोड़ने की अनुमति नहीं देता। कंपनी का कहना है कि ऐसा करना उसकी सुरक्षा नीतियों और ऑपरेटिंग सिस्टम की संरचना के बिल्कुल खिलाफ है। इसी वजह से Apple इस आदेश को अपने प्लेटफॉर्म के अनुरूप “तकनीकी रूप से असंगत” मान रहा है।

इसके विपरीत, Android एक ओपन-सोर्स सिस्टम है, जिसमें सैमसंग, शाओमी, वीवो जैसे ब्रांड सिस्टम लेवल पर ऐप को प्री-लोड या अनिवार्य रूप से जोड़ सकते हैं। यही कारण है कि इन कंपनियों के लिए आदेश को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है।

सरकारी आदेश को लेकर टेक कंपनियों और मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श जारी है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कोई तकनीकी समाधान या दिशा-निर्देश सामने आने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें