Search
Close this search box.

रोहिंग्या–बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज: वाराणसी के सिगरा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, दस्तावेज जब्त

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाराणसी पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को सिगरा थाना क्षेत्र के एक हाते में रह रहे संदिग्ध लोगों के पहचान सत्यापन को लेकर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

एडीसीपी काशी जोन शरवण टी. तथा एलआईयू अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की। टीम ने उनके कमरों, सामान और उपलब्ध कराए गए पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान संदिग्ध लोगों के पास पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के आधार कार्ड मिले, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है।

एडीसीपी शरवण टी. ने बताया कि सभी व्यक्तियों का पूरा विवरण एकत्र किया जा रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ या फर्जी कागजातों के आधार पर निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें