Search
Close this search box.

वाराणसी: कफ सिरप प्रकरण में नाम जोड़े जाने पर अम्बरीश सिंह भोला ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी के खिलाफ कराया मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: कफ सिरप प्रकरण में नाम जोड़े जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले अम्बरीश सिंह भोला ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी नूतन ठाकुर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना चौक, वाराणसी में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

अम्बरीश सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और बिना किसी आधार के आपराधिक आरोप लगाए गए, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई और उन्हें मानसिक आघात पहुंचा।

अम्बरीश सिंह के अनुसार, 30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट से एक पत्र और वीडियो पोस्ट किया। इसमें स्वयं को “अध्यक्ष” तथा नूतन ठाकुर को “महासचिव” आजाद अधिकार सेना बताया गया है। पोस्ट में अम्बरीश सिंह को एक कथित आपराधिक प्रकरण से जोड़ते हुए गलत और आधारहीन आरोप लगाए गए।

यह सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और समाज में भ्रम की स्थिति बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भी इन सामग्रियों को साझा कर वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि पोस्ट में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और प्रदेश के मंत्री पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अमिताभ ठाकुर, नूतन ठाकुर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मानहानि, फर्जी साक्ष्य तैयार करने, गलत आरोप लगाने और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सभी डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें