वाराणसी। स्थानीय भीषमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में बीए अंतिम वर्ष और बीए प्रथम वर्ष के बीच आयोजित अंतर-कक्षा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबले में बीए अंतिम वर्ष की टीम विजेता और बीए प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एमए और बीए प्रथम वर्ष की टीमों के बीच खेला गया था।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने मैच के निर्णायक की भूमिका निभाई, वहीं प्रो. कमलेश कुमार वर्मा ने आकर्षक व मनमोहक कमेंट्री से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। टीम मैनेजर के रूप में प्रो. सत्यनारायण वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. कमलेश कुमार सिंह एवं रामकिंकर सिंह ने अपनी टीमों का प्रभावी निर्देशन किया।
इस अवसर पर प्रो. अर्चना गुप्ता, गीता रानी शर्मा, डॉ. सुधा तिवारी, प्रिया मिश्रा और रामायण विश्वकर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।









