Search
Close this search box.

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रत्याशी राजेश मिश्र ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर किए बड़े वादे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के मद्देनज़र प्रत्याशी पद के दावेदार राजेश मिश्र ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें और प्रस्ताव रखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़े हैं, ऐसे में अधिवक्ता सुरक्षा के लिए मजबूत और प्रभावी कानून बनाना समय की आवश्यकता है।

राजेश मिश्र ने नए अधिवक्ताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को अनिवार्य बताते हुए चेंबर की उचित व्यवस्था, फ्री मेडिकल व स्वास्थ्य सेवाएं, तथा सरकार की ओर से फ्री इंश्योरेंस देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय की आधारशिला हैं और उनके सम्मान एवं विकास के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे अध्ययन और तैयारी में पीछे न रहें। साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में ₹5000 मासिक पेंशन की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।

राजेश मिश्र ने कचहरी परिसर की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि वहां साफ–सफाई की पुख़्ता व्यवस्था और वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे अधिवक्ताओं को काम करने में आसानी हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे अधिवक्ताओं के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहकर उनके हितों को सर्वोपरि रखेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें