Search
Close this search box.

सोनभद्र की बेटी ने रचा इतिहास, IIT (ISM) धनबाद में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ अवॉर्ड से हुई सम्मानित

सोनभद्र: के दुद्धी कस्बे की होनहार बेटी सारिका गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए जिले का मान बढ़ा दिया है। IIT (ISM) धनबाद में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (PhD) की अंतिम थिसिस जमा करने के बाद सारिका को पूरे संस्थान में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया।

यह सम्मान संस्थान के 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी, चेयरमैन—अडाणी ग्रुप, बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ऐसी प्रतिष्ठित हस्ती की मौजूदगी में मंच पर सम्मान प्राप्त करना सारिका के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण रहा।

सम्मान ग्रहण करते समय उनके परिजन—पिता डॉ. संजय गुप्ता (चिकित्साधिकारी), माता आरती गुप्ता और छोटे भाई तनिष्क भी मंच पर मौजूद रहे। परिवार ने इस उपलब्धि को बेहद भावुक और गर्व के क्षण के रूप में महसूस किया।

सारिका की इस उपलब्धि ने न सिर्फ IIT (ISM) धनबाद में उनका परचम लहराया है, बल्कि पूरे सोनभद्र और दुद्धी का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, शोध के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें