मेक्सिको। अमेरिका की तरह अब मेक्सिको भी वैश्विक व्यापार में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। मेक्सिको ने भारत, चीन सहित कई एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव मेक्सिको के सीनेट में मंजूर हो चुका है और इसे वर्ष 2026 से लागू किया जाएगा।
सरकार द्वारा घोषित इस फैसले का सीधा असर भारत, चीन, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों पर पड़ेगा, जो मेक्सिको को बड़े पैमाने पर सामान का निर्यात करते हैं।
मेक्सिको सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने और वैश्विक बाज़ार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से स्थानीय निर्माताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ लागू होने के बाद इन एशियाई देशों के लिए मेक्सिको बाज़ार में व्यापारिक चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं और लागत में बड़ा इजाफा हो सकता है।









