Search
Close this search box.

नई दिल्ली: पांच वर्षों में 9 लाख के करीब भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, विदेश राज्यमंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। पिछले पाँच वर्षों में लगभग 8,96,843 भारतीय नागरिकों ने अपनी भारतीय नागरिकता त्याग दी है। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह जानकारी साझा की। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 2022 के बाद से नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार के मुताबिक, विदेशों में बेहतर अवसर, स्थायी निवास और अन्य कारणों के चलते बड़ी संख्या में भारतीय विदेशों की नागरिकता ग्रहण कर रहे हैं।

फर्जी जॉब ऑफर्स का भी सरकार ने लिया संज्ञान

विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने उन फर्जी विदेशी कंपनियों और रैकेट का भी संज्ञान लिया है जो सोशल मीडिया के जरिए दक्षिण एशियाई देशों में नौकरी का लालच देकर भारतीयों को जाल में फँसाते हैं।

इन स्कैम सेंटरों में भारतीयों से जबरन साइबर क्राइम और अन्य अवैध गतिविधियों में काम लेने के मामलों में सरकार ने सक्रिय हस्तक्षेप किया है। मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 6,700 भारतीयों को बचाया गया और सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर ठोस कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें