Search
Close this search box.

“टीबी हारेगा, वाराणसी जीतेगा” नारे के साथ टीबी जागरूकता सत्र का भव्य आयोजन

वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के तत्वावधान में शुक्रवार को कमला बालिका इंटर कॉलेज, बसनी में टीबी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और अध्यापकों ने हिस्सा लिया।

सत्र में पल्लवी लुटे ने छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी संक्रामक जरूर है, लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से इसका पूर्ण इलाज संभव है।

विशेषज्ञों ने टीबी के शुरुआती लक्षण, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच और दवा सेवाओं, तथा समय पर चिकित्सा परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवी करीना शाह ने समुदाय स्तर पर स्वयंसेवकों की भूमिका और टीबी जांच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में 575 से अधिक छात्राओं और 13 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. नीति सिंह ने छात्राओं को टीबी उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ श्रीमती विनिता सिंह, श्रीमती प्रतिभा राय और श्रीमती पूनम शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बृजेश कुमार (STLS), स्वयंसेवक राकेश कुमार और अंजलि पाठक ने टीबी जांच प्रक्रिया, समय पर इलाज और सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

सत्र के अंत में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें