गाजीपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को थाना नंदगंज की पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 315/25 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक उ0नि0 दिवाकर प्रसाद ने अपने हमराह दल के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त की कि मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त अपने घर हकीमपुर में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और अभियुक्त प्रहलाद उर्फ पहलू (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र जयराम, निवासी ग्राम हकीमपुर, थाना नंदगंज, जनपद गाज़ीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना नंदगंज में धारा 137(2), 87, 61(2), 65(1) बीएनएस तथा 5(j)(2)/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गाजीपुर- ब्यूरोचीफ, संजय यादव










