Search
Close this search box.

गाजीपुर: एसपी ने यूपी 112 की सात नई गाड़ियों को दिखाया हरी झंडी, थानों को रवाना किया

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने पुलिस लाइन में यूपी 112 की सात नई गाड़ियाँ हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना की। यह कदम जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इन नई गाड़ियों का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की पहुँच को और तेज करना है। इसके साथ ही प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना भी लक्ष्य है।

इन गाड़ियों के शामिल होने से पीआरवी 112 की रिस्पांस टाइम में कमी आएगी, जिससे जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने कहा, “जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे हम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे।” इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

गाज़ीपुर, ब्यूरो चीफ संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें