Search
Close this search box.

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को की। वर्ष 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश के गठन के बाद पंकज चौधरी पार्टी के 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

इस अवसर पर दिल्ली में डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने पंकज चौधरी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने कहा कि भाजपा जिस व्यवस्थित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्यता अभियान चलाती है, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सफलता का परचम लहराएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ब्यूरो चीफ: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें