Search
Close this search box.

गाजीपुर पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सख्ती, नकल करते तीन छात्र पकड़े गए; 2435 परीक्षार्थी पंजीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सोमवार को अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गईं।

सुबह 8 से 11 बजे तक बीबीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 1 बजे तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 2 बजे तक एलएलबी पंचम सेमेस्टर तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक बीए, बीएससी और बीबीए–बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।

केंद्र पर कुल 2435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान नकल का प्रयास करते हुए तीन छात्रों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिन्हें रिस्टीकेट कर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अनफेयर मींस (यूएफएम) के तहत कार्रवाई की गई।

परीक्षा केंद्र के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप पूरी शुचिता के साथ परीक्षाएं कराई जा रही हैं और आगे भी निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निर्देशानुसार सुरक्षित रखी जा रही है।

ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें