Search
Close this search box.

जौनपुर में डबल मर्डर: बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव को आरी से टुकड़ों में काटा फिर बोरे में भरकर नदियों में फेंका

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक बेटे ने रुपयों के विवाद में अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शवों के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग नदियों में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, अहमदपुर निवासी अम्बेश कुमार (37) ने 8 दिसंबर की रात अपनी मां बबिता (60) और पिता श्यामलाल (62) पर सिलबट्टे से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शवों को आरी से टुकड़ों में काटा, प्लास्टिक की बोरियों में भरा और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

पहले मां, फिर पिता की हत्या

आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पहले मां पर हमला किया, फिर रेलवे से सेवानिवृत्त लोको पायलट पिता श्यामलाल पर वार किया। हत्या के बाद आरोपी ने घर के बेसमेंट से लाई गई आरी से दोनों शवों को टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिलबट्टा और आरी बरामद कर ली है।

दो नदियों में फेंके गए शव

आरोपी ने शवों के टुकड़ों को छह बोरियों में भरकर कार की डिक्की में रखा। भोर के समय उसने पिता के शव के हिस्से गोमती नदी के बेलाव घाट पर और मां के शव के हिस्से सई नदी में फेंक दिए। बाद में सई नदी में एक अंग मिलने से मामला उजागर हुआ।

रुपयों के विवाद में उभरा था गुस्सा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कोलकाता निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसे परिवार स्वीकार नहीं कर रहा था। तलाक के लिए रुपये मांगने को लेकर पिता से उसका विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें