Search
Close this search box.

वाराणसी: सुंदरपुर चौराहे पर जेसीबी से कुचलकर 8 वर्षीय बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर चौराहा पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन की चपेट में आने से करीब 8 वर्षीय बालक इश्तेफाक (पुत्र इरशाद) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। गुस्से में भीड़ ने जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ भी की। मौके पर हालात को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे। विधायक के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया।

स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर गहरी नाराज़गी देखी गई। लोगों का कहना था कि नो-एंट्री के समय बाजार क्षेत्र में जेसीबी जैसी भारी मशीन को अनुमति देना गंभीर लापरवाही है। हादसे में शामिल जेसीबी का नंबर UP32 VN 7290 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें