Search
Close this search box.

मिर्जापुर: डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभयराज सिंह विजयी

मिर्जापुर: डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन का चुनाव आज सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बीच अभयराज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाकांत पांडेय को 72 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

अन्य पदों पर भी चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय श्रीवास्तव, सचिव पद पर जंग बहादुर सिंह, उपसचिव (पुस्तकालय) अखिलेश अग्रहरी, उपसचिव (प्रकाशन) नीरज तिवारी तथा उपसचिव (प्रशासन) पद पर दिलीप कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए।

एल्डर कमेटी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और शांतिपूर्ण व सफल चुनाव संपन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरोचीफ- बसंत कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें