Search
Close this search box.

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के प्रत्याशी एडवोकेट नवनीत कुमार पांडेय ने अधिवक्ता हितों को लेकर रखी मजबूत बात

वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के आगामी वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के प्रत्याशी एडवोकेट नवनीत कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

एडवोकेट नवनीत कुमार पांडेय ने बताया कि कलेक्टर परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज की सुविधा न होने के कारण टिटनेस सहित अन्य जरूरी इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के हित में स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र फ्रिज की व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने दीवानी परिसर में बने पिंक शौचालय में महिला अधिवक्ताओं से लिए जा रहे ₹5 शुल्क को समाप्त कराने के लिए जिला जज से मिलकर इसे निःशुल्क कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

एडवोकेट पांडेय ने यह भी कहा कि दी बनारस सेंट्रल बार सभागार को वातानुकूलित (एसी) कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को बैठकों एवं कार्यक्रमों के दौरान सुविधा मिल सके।

उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को जल्द से जल्द लागू कराने की मांग दोहराई। साथ ही कचहरी परिसर में स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, वाई-फाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

नवीन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हितों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि

  • नए अधिवक्ताओं के लिए कचहरी परिसर में उचित बैठने व चेंबर की व्यवस्था की जाएगी।
  • वरिष्ठ एवं उम्रदराज अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
  • अधिवक्ताओं के लिए फ्री मेडिकल सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस और लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें