Search
Close this search box.

काशी विश्वनाथ दल द्वारा तृतीय चरण में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण, सदस्यता अभियान भी संपन्न

वाराणसी। काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव के नेतृत्व में तृतीय चरण के अंतर्गत काशी में भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्पकरिणी कुंड पर आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन काशी विश्वनाथ दल प्रधान केंद्र, काशी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने कहा कि काशी विश्वनाथ दल हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन निम्न कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ—
अनुराग द्विवेदी, विशाल पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, सुनील सिंह यादव, आशीष तिवारी, निधि देव अग्रवाल, विमल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, शरद शुक्ला, संतोष यादव, अशोक यादव, आशुतोष तिवारी, सौरभ उपाध्याय, विशाल कपूर, अवशेष पांडेय, ध्रुव यादव, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, अभिषेक शर्मा, अमरनाथ शिल्पकार, सुनील यादव, पीयूष शाह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही तृतीय चरण में बड़ी संख्या में लोगों ने काशी विश्वनाथ दल की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें