Search
Close this search box.

गाजीपुर के मरदह में सूखे नाले से मिला अज्ञात युवक का सड़ा शव, हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोढ़रा दुर्खुशी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सिवान स्थित सूखे गोधनी नाले में एक अज्ञात युवक का सड़ा हुआ शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के किसान जब अपने खेतों की ओर गए तो उन्होंने नाले में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की 3 से 4 दिन पहले हत्या कर शव को नाले में फेंका गया होगा।

घटना की सूचना मिलते ही मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह सुनसान इलाके में शव मिलना किसी गंभीर वारदात की ओर इशारा करता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि

  • शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
  • सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें