Search
Close this search box.

गाजीपुर में करंट की चपेट में आए दो मासूम भाई, हालत नाजुक, दादा की दुकान का शटर उठाते समय हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर नगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से दो सगे मासूम भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निवासी 11 वर्षीय समीर पुत्र लारैब सुबह अपने दादा की दुकान का शटर उठा रहा था। इसी दौरान दुकान के पास पड़ा कटा हुआ बिजली का केबल शटर से संपर्क में आ गया, जिससे शटर में करंट उतर आया। जैसे ही समीर ने शटर उठाया, वह तेज करंट की चपेट में आकर वहीं चिपक गया और झुलसने लगा।

अपने छोटे भाई को करंट से जूझता देख उसे बचाने के लिए 12 वर्षीय बड़ा भाई जुनैद दौड़ पड़ा। लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

घटना देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए लकड़ी के डंडे से दोनों को अलग किया और तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद दोनों बच्चों को आनन-फानन में सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए खुले और कटे तारों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें