मिर्जापुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पंख पोर्टल करियर गाइडेंस के अंतर्गत राजकीय बालिका हाईस्कूल चिल्ह (कोन ब्लाक) मिर्जापुर में भव्य करियर मेला एवं विद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को करियर चयन और भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने दीप प्रज्वलित कर और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना और स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि माया राम ने छात्रों को करियर मार्गदर्शन देते हुए सही दिशा में प्रयास करने, मेहनत और दृढ़ता से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मृति यादव ने सभी अतिथियों का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र सोनकर, श्रवण पाठक, संतोष कुमार सोनकर, डॉ. सुषमा सिंह, सुनीता मिश्रा, मनोज, सुवेदार निषाद, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में करियर संबंधी जागरूकता बढ़ाने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास एवं सामाजिक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।
रिपोर्ट – बसन्त कुमार गुप्ता, मिर्जापुर









