Search
Close this search box.

हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आवाहन पर लखनऊ में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लखनऊ। हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आवाहन पर लखनऊ प्रांत, जिला और वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 23 दिसंबर 2025 को जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे सफेद बारादरी पार्क (कैसरबाग) से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से भारत सरकार एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और अन्याय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से महामंत्री वेद सचान, प्रांत महामंत्री गौरव दिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के मंत्री एडवोकेट शैलेन्द्र शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन के रामप्यारे (हनुमान चालीसा केन्द्र, खुर्दही के संस्थापक), राधेश्याम जी, स्वदेश शर्मा, संगम दुबे, रमा कांत दुबे, एन.एस. सचान, हरीश तिवारी, कृष्णदेव त्रिपाठी, कृपा शंकर मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सरवन कुमार, रामगोपाल, बैजनाथ जी, परमजीत सीनियर अधिवक्ता यज्ञमणि दीक्षित शामिल है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने विश्व स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें